जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने संगरूर लोक सभा सीट के लिए हो रहे उप-चुनाव के कारण संगरूर, बरनाला और ज़िला मालेरकोटला के 105-मालेरकोटला विधान सभा क्षेत्र में स्थित सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में 23 जून को स्थानीय छुट्टी घोषित की है।
पंजाब सरकार की तरफ से इस सम्बन्धी नोटीफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी ज़िला संगरूर, बरनाला और ज़िला मालेरकोटला के 105- मालेरकोटला विधान सभा क्षेत्र का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से तिथि 23 जून, 2022 (गुरूवार) की विशेष छुट्टी ले सकता है। यह छुट्टी अधिकारी/ कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।
इसके साथ ही ज़िला संगरूर, बरनाला और ज़िला मालेरकोटला के 105- मालेरकोटला विधान सभा क्षेत्र में जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा 135-बी की उप-धारा 1 की प्रोवीजन अनुसार तिथि 23 जून, 2022 (गुरूवार) की अदायगी छुट्टी ( किसी कारोबार, व्यापार, औद्योगिक इकाई या किसी अन्य अदारे में काम करने वाले सभी व्यक्तियों के सम्बन्ध में) घोषित की गई है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित