जालंधर ब्रीज: जिला रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में ए.पी.जे. कॉलेज के सहयोग से रक्तदान कैम्प लगाया गया, जिसमें 29 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस रक्तदान कैम्प में सबसे अधिक संख्या पहली बार रक्तदान करने वालों की रही। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुरजीत लाल ने रक्तदान को सर्वोत्तम दान बताते हुए स्टाफ और युवा विद्यार्थियों को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल ए.पी.जे. स्कूल यशपाल शर्मा, यूथ ब्लड डोनर्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष विकास कपूर, आरती श्री भट्ट, राजेश चंदेल, प्रिंसिपल मॉडल टाउन स्कूल, एडमिन हेड सुमित्रा धर, वाइस प्रिंसिपल, स्कूल का स्टाफ, रैड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार नेक राम, अमनदीप सिंह और सन्नी कुमार भी मौजूद रहे।

More Stories
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें
हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
संगरूर में कांग्रेस को बड़ा झटका: सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल