जालंधर ब्रीज: स्थानीय तहसील कार्यालय द्वारा आज वाहद संधर शुगर मिल् उपमंडल मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत मिल की अटैच की गई प्रॉपर्टी को जल्द से जल्द खाली करने का नोटिस जारी किया।
एसडीएम जय इंद्र सिंह ने कहा कि मिल द्वारा अभी तक किसानों का लगभग 40 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान नहीं किया गया है, जिसका गंभीरता नोटिस लिया गया है। उन्होंने कहा कि मिल की संपत्तियों, जिसमें वाहद संधर शुगर मिल, फगवाड़ा गरबी की 10 कनाल 12 मरले और बलबीर कौर पत्नी सुखवीर सिंह की 7 कनाल 6 मरले जमीन, जिसमें घर भी बना हुआ है, को जल्द खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है और अगर इन्हें खाली नहीं किया गया तो नुकसान के लिए मालिक जिम्मेदार होंगे।

More Stories
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी: पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक, इमानजोत चहेल बने मैन ऑफ द मैच