जालंधर ब्रीज: सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित नगर सुधार ट्रस्ट की ईमारत में चलाये जा रहे वोकेशनल सेंटर को अब कोठी नंबर 204 स्कीम नंबर तीन होशियारपुर रोड फगवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया है। नई ईमारत में प्रवेश के उपलक्ष्य में आज श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। पाठ के भोग के पश्चात ज्ञानी संदीप सिंह ने सरबत के भले की अरदास की।
सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में आयोजित समागम के दौरान जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, एस.डी.एम जयइन्द्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड, आम आदमी पार्टी एस.सी. विंग जिला कपूरथला के प्रधान संतोष कुमार गोगी, समाज सेवक राजकुमार मट्टू, सभा की यू.के. इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह उब्बी, सीडीपीओ सुशील लता भाटिया इत्यादि ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष नतमस्तक होने के पश्चात सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह व उनकी समूची टीम को शुभकामनाएं दी।
विधायक धालीवाल ने सभी को श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभा द्वारा वोकेशनल सेंटर के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया। एसडीएम जयइन्द्र सिंह ने सभा द्वारा समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सभा की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने का प्रशिक्षण देने के लिए चलाई जा रही एस.एन.एस.स्पोर्टस अकादमी एक बेहतरीन प्रयास है। अकादमी की सुविधा के लिए वे ग्राऊंड का प्रबंध करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आप नेता संतोष कुमार गोगी तथा भाजपा नेता अवतार सिंह मंड जो सर्व नौजवान सभा से काफी समय से जुड़े हुए हैं, उन्होंने सभा के समाज सेवी कार्यों के बारे में सभी उपस्थितों को अवगत करवाया।
अंत में सभा के सरपरस्त सतपाल लांबा तथा बलजिन्द्र सिंह पूर्व सरपंच फतेहगढ़ ने समूह गणमान्यों का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। मंच संचालन सभा के उप प्रधान रविन्द्र सिंह राय ने बाखूबी किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, कोषाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, राकेश कोछड़, जुनेश जैन, साहिबजीत साबी, जशन मेहरा, मनदीप बस्सी, गुरदीप सिंह तुली, आर.पी. शर्मा, लायन गुरदीप सिंह कंग, समाज सेवक रमन नेहरा, सतीश बग्गा, विक्की सिंह, जुनेश जैन, कवि हरचरण भारती, सुखदेव गंडवा, मनोज फगवाड़वी, रामचन्द्र भट्टी, नरेन्द्र सिंह सैनी, राकेश कोछड़, आर.पी. शर्मा, अशोक शर्मा, डा. नरेश बिट्टू, अनूप दुग्गल, सुरिन्द्र बद्धन, विक्रमजीत विक्की, राजकुमार राजा, सतप्रकाश सग्गू, मैडम तनु, मैडम सुखजीत कौर, मैडम पूजा सैनी, मैनेजर जगजीत सेठ, प्रदीप डांग, पूजा, खुशप्रीत, यासमीन, पूनम शर्मा, आंचल, मनदीप, मनप्रीत, मोनिका, सुमन, रानी, प्रभजोत, अमन, प्रिंयका, गुरप्रीत, अंजलि, दीपिका चावला, भुवनेश, नीलम, परमजीत, नवजोत, प्रिया, नीलू, निशा, रुचिका, अनीशा मनीषा, राजविंद्र, राजवीर, जसप्रीत, सलोनी, रवीना, सुधा, निधि, काजल, माला, कशिश, कार्तिका, गुरलीन, ईशा आदि उपस्थित थे।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे