जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरमनजीत सिंह (नंबर 1310/संगरूर) के खि़लाफ़ रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुलाज़िम पुलिस चौकी, कालाझाड़, थाना भवानीगढ़, ज़िला संगरूर में तैनात है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार हरमनजीत सिंह के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता पप्पू सिंह निवासी गाँव बागड़िया, ज़िला मलेरकोटला की तरफ से ब्यूरो के पास दर्ज करवाई एक आनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलाज़िम एक केस में उसकी मदद करने के एवज़ में रिश्वत माँग रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किये तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़िम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया