जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के मुलाजिमों की भलाई और समयबद्ध सहूलतों के लिए वचनबद्ध है। इसी के अंतर्गत आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 31 जूनियर सहायकों को तरक्की का तोहफ़ा देते हुए सीनियर सहायक बनाया गया है।
यह प्रगटावा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मुलाजिमों की तरक्कियों सम्बन्धी लंबे समय से लटकती माँगें पूरी कर दी हैं।
इस मौके पर पदोन्नत हुये मुलाजिमों को बधाई देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समर्पण भावना और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि यह विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए मुलाजिमों का भी फ़र्ज़ बनता है कि वह हमेशा सेवा भावना के साथ ड्यूटी निभाएं।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मौजूदा सरकार ईमानदारी की नींव पर बनी है, इसलिए सबसे ज़रूरी है कि लोगों तक यह संदेश पहुँचे कि विभाग के कर्मचारी ईमानदारी के साथ काम करते हुए लोगों को समयबद्ध सेवाएं दे रहे हैं। ज़िक्रयोग्य है कि विभाग के पदोन्नत 31 सीनियर सहायकों में तीन अनुसूचित श्रेणी से सम्बन्धित और दो अपंग मुलाज़िम भी शामिल हैं।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे