जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज श्री मुक्तसर साहिब में तैनात पी.एस.पी.सी.एल के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) सतनाम सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दरवेश बस सर्विस कंपनी के मालिक गुरभेज सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई कि आदेश अस्पताल के नज़दीक उसकी कंपनी की बस बिजली के खंबों से टकरा गई, जिस कारण दो खंबों को नुकसान पहुँचा।
शिकायतकर्ता द्वारा पी.एस.पी.सी.एल के एक प्राईवेट ठेकेदार की मदद से बिजली के नये खंबे लगाए जाने के बावजूद भी उक्त जे.ई. ने इस मामले को रफा-दफ़ा करने और शिकायतकर्ता के खि़लाफ़ कोई कार्यवाही न करने के बदले 8000 रुपए की रिश्वत माँगी और सौदा 5000 रुपए में तय हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर जे.ई. सतनाम सिंह को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी सतनाम सिंह के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन