June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

होशियारपुर मे गलत दिशा से आए बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार छात्रों को रौंदा, दो की मौत

Share news

जालंधर ब्रीज: होशियारपुर के पास दसूहा में सोमवार सुबह मियानी दसूहा रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने चार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर जख्मी हो गए। घायलों की गंभीर हालत में दसूहा सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए नवदीप और सुभाष डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलग्गण में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। सोमवार को सुभाष अपने भाई और दोस्तों के साथ सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान गलत दिशा से आकर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने चारों को टक्कर मार दी।


Share news

You may have missed