जालंधर ब्रीज: पंजाब से आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारत के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सोमवार को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। चड्ढा ने उपराष्ट्रपति महोदय को पद संभालने की बधाई दी और कहा कि हमसब आपकी अध्यक्षता में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति से देश के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।
सोमवार को पार्टी द्वारा जारी एक बयान में राघव चड्ढा ने कहा कि उपराष्ट्रपति महोदय से मिलकर बेहद खुशी हुई। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस अपने पद का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बरकरार रखेंगे। हम सब सदस्यों को अपने नए सभापति महोदय से काफी उम्मीदें हैं।

More Stories
डर और भ्रम छोड़ो, रक्तदान करो-समाज में जागरूकता लाने के लिए सबकी साझा जिम्मेदारी” – एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया
श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया
आप में टूट ने सत्ता और लूट की राजनीति को बेनकाब किया; भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार: बाजवा