जालंधर ब्रीज: भारत के आज़ादी संघर्ष दौरान जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन करने के लिए 30 जनवरी को दो मिनट का मौन रखा जाएगा।डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 10. 45 बजे कचहरी कम्पाउंड में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होंगे और दो मिनट का मौन धारण करके शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए जाएंगे।
इस अवसर पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से शस्त्र उल्टे करके शहीदों को श्रद्धाँजलि दी जाएगी। उन्होंने आधिकारियों कर्मचारियों को आदेश दिए कि वह 30 जनवरी को सुबह कचहरी कम्पाउंड में एकत्रित हो कर श्रद्धाँजलि समागम में शामिल हो और उन्होंने इस दौरान कोविड नियमों की इन्न -बिन्न पालना करने को कहा।

More Stories
बड़ी राहत:जे.सी.टी लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के पीएफ खातों में अगले 7 दिनों में आएगा पैसा-पंकज कुमार
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश