जालंधर ब्रीज: सहकारी बैंक दयालपुर की तरफ से नबार्ड के सहयोग के साथ ग्राहक मिलनी करवाई गई ,जिसके द्वारा बैंक की अलग -अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके ब्रांच के मैनेजर गुरध्यान सिंह ने बताया कि बैंक की तरफ से ए.टी.एम कार्ड की सुरक्षा के लिए एप शुरू की गई है, जिसके प्रयोग के बारे में खाताधारकों को अवगत करवाया गया। इसके इलावा बैंक के कारोबार को प्रफुल्लित करने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बैंक खाताधारकों को कहा कि वह अपने खातों और विशेष कर ए.टी.एम की सुरक्षा सम्बन्धित अधिक से अधिक जागरूक हो, जिससे आन लाईन तरीके से किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचा जा सके। इस अवसर पर सेवा मुक्त डी.आर बलवंत सिंह,विशाल बांसल,जसविन्दर सिंह और कमलेश भी उपस्थित थे ।

More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार