जालंधर ब्रीज: ज़िला चुनाव अधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज बताया कि जालंधर पश्चिमी हलके के उप चुनाव दौरान मतदान के समय बांए हाथ की पहली उंगली की बजाय बीच की उंगली पर सियाही लगाई जाएगी।
यह बदलाव हाल ही में हुई लोक सभा मतदान कारण वोटरों में अनिश्चितता पैदा होने के शक्क की संभावना के मद्देनज़र किया गया है, जिसमें हाथ की पहली उंगली पर पहले ही सियाही का निशान लगाया गया था।
डा. अग्रवाल ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इस उलझन को दूर करने के लिए नए निर्देश जारी किए है। भारतीय चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि उप चुनाव दौरान वोट डालते समय पर बांए हाथ की बीच की उंगली पर सियाही लगाई जाएगी।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने और अन्य वोटरों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए पूरे पोलिंग स्टाफ को नई हिदायतों की पालना करने को कहा जा चुका है। डा.अग्रवाल ने कहा, ‘ हम हर किसी के लिए वोटिंग अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए वचनबद्ध हूँ।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन