जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिला होशियारपुर में लगातार सिंचाई टयूबवेल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सोच है कि प्रदेश के किसानों को खेती संबंधी किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। वे आज गांव थथलां में करीब 55 लाख रुपए की लागत से तैयार सिंचाई ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के दौरान गांव वासियों को संबिधत कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव में लंबे समय में सिंचाई ट्यूबवेल की मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है, जिससे गांव के छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि करीब 2 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन भी डाली गई है, जिससे करीब 100 एकड़ भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि फसल की सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके लिए सरकार लगाकार प्रयासरत है। उन्होंने मुख्य मंत्री पंजाब का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
उन्होंने इस दौरान जल स्त्रोत विभाग के अधिकारियों को और मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर स्टीफन भाटिया, राजन बस्सी गुलाम हुसैन, लक्की, रेशम चंद, गुरमेज चंद, गुरदेव चंद, कृष्ण लाल सरपंच, सरबजीत कौर पंच, गुरबख्श राय, बशी राम, शीतल राम, राजकुमारी, सरोज कुमारी, शिंदो, सत्यादेवी, मंजीत कौर , सरोज रानी, दलजीत कौर, ज्ञान कौर, दक्षिणा देवी, कौशल्या देवी, शामलाल, रानी भी मौजूद थी।

More Stories
प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांत : प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह