जालंधर ब्रीज: क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय पंजाब तथा राष्टीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान लुधियाना तथा पंजाब राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया |

इस आयोजन के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया जिसमें “सामूहिक स्वच्छता शपथ, तालाब की सफाई, निबंध लेखन, संगोष्ठी, घास और झाड़ी कटाई, स्वच्छता मेराथन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सी.टी.यू.) इश्मीत सिंह मार्ग , आत्म नगर , मॉडल टाउन, लुधिअना में सफाई का कार्य, श्रमदान तथा इस पखवाड़े के समापन पर सफाई योद्धाओं और मालियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अरोड़ा क्षेत्रीय निदेशक पंजाब, डॉ प्रमेन्द्र तिलन्थे उपनिदेशक एवं जगदीश चंद निशाना सहायक निदेशक जी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया तथा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया |

More Stories
जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को बढ़ावा और वैश्विक स्तर के आयोजन पंजाब को भारत के खेल पावरहाउस के रूप में स्थापित कर रहे है : मोहिंदर भगत
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री पूरी होने पर बधाई