जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जे.सी.डी.ए.वी कालेज दसूहा में तीसरा स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं।प्रोजैक्ट कन्वीनर ने स्टेम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टेम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए।
नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टेम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर प्रिंसिपल कमल किशोर, संजीव शर्मा के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

More Stories
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी: पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक, इमानजोत चहेल बने मैन ऑफ द मैच