जालंधर ब्रीज: श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के लम्बी हलके में एक भट्ठे के मालिक द्वारा दलित नौजवान को ट्रेक्टर के साथ बाँधकर मारपीट करने की घटना सम्बन्धी पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सू-मोटो नोटिस लेते हुए इस मामले में एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब से रिपोर्ट तलब की है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि मीडिया द्वारा यह मामला उनके ध्यान में आया है जिस पर सू-मोटो नोटिस लेते हुए एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब से 11 अगस्त, 2021 को रिपोर्ट तलब की है और साथ ही दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के हुक्म दिए हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित