जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के वेस्ट हलके के साथ लगते लसूरी मोहल्ला,तेज मोहन नगर ,राजपूत नगर, कोट मोहल्ला और शिव नगर के निवासी काफी दिनों से सीवरेज बंद की समस्या से बहुत पेरशान थे। इलाका निवासियों द्वारा बताया गया है कि वह काफी दिनों से सम्बंधित जोन नंबर 4 में सीवरेज बंद होने की शिकायतें कर रहे हैं पर किसी भी मुलाज़िम ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।

उसके बाद इलाका निवासियों ने कोई हल न होते देख संयुक्त कमिश्नर अमित सरीन को सीवरेज जाम की समस्या के बारे में अवगत करवाया। संयुक्त कमिश्नर ने लोगों को काफी दिनों से आ रही सीवरेज बंद की समस्या का हल करने के लिए नगर निगम जालंधर के निगरान इंजीनियर सतिंदर कुमार ,कार्यकारी इंजीनियर,एसडीओ और जूनियर इंजीनियर ओ एंड एम सेल को मौके पर साथ लेकर कई दिनों से पड़े सीवरेज जाम को खुलवया।
संयुक्त कमिश्नर द्वारा काम में लापरवाही बरतने के कारण सम्बंधित जूनियर इंजीनियर हरिंदर सिंह को मौके पर ससपेंड करके कार्यकारी इंजीनियर और एसडीओ को शो काज नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त कमिश्नर अमित सरीन के काम करने के तरीके से इलाका निवासी काफी खुश हुए और उनका धन्यवाद किया।


More Stories
पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद बेअदबी विरोधी बिल पंजाब में बना कानून : कुलतार सिंह संधवां
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर
मोदी सरकार की त्वरित कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत: परमजीत कैंथ