जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए यत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि राज्य सरकार ने भोगपुर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 151.83 लाख रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है। विभाग ने इस सम्बन्धी कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि अलग-अलग वार्डों में गलियों और नालियों का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर गलियों और नालियों की भी मुरम्मत की जायेगी। इसी तरह डम्प साईटों से कूड़ा उठाने के लिए ड्राइवरों की सेवाएं ली जाएंगी, जिससे वातावरण को साफ़ सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सके। इसके अलावा अन्य पदों की सेवाएं भी ली जाएंगी जिससे साफ़ सफ़ाई और अन्य कामों को सही ढंग से निपटाया जा सके।
डॉ. निज्जर ने यह भी कहा कि सभी ट्यूबवैलों के रख-रखाव का काम भी किया जायेगा जिससे भोगपुर निवासियों को पानी की बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने को मुख्य प्राथमिकता दे रही है, यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इन कामों के लिए टैंडर 17 अक्तूबर, 2022 को खोले जाएंगे।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ