जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आज आम आदमी पार्टी के जालंधर से दोनों विधायकों द्वारा जो केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर पर जो झूठे आरोप लगाए हैं उससे यह साबित होता है कि यह दोनों विधायकों को भी आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो की तरह झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है क्योंकि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो भी सुर्खियों में रहने के लिए दिन प्रतिदिन कोई ना कोई नया झूठ बोलकर अपने आप को लाइमलाइट में रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं और जालंधर के यह दोनों विधायक भी उनकी नकल करते हुए अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए यह सब नाटक और नौटंकी कर रहे हैं राकेश राठौर ने कहा कि इन दोनों विधायकों के साथ ही यह सब क्यों हो रहा है कभी इनको गैंगस्टर की तरफ से धमकियां मिल रही हैं कभी इनको भाजपा द्वारा खरीदने के ऑफर मिल रहे हैं यह सब इन की नौटंकी का एक हिस्सा मात्र है उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा इन्हें ऑपरेशन लोटस के तहत खरीदना चाहती है और उन्होंने अपने बयान डी,जी,पी के पास दर्ज करवाए थे तो उन्होंने तब हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिया था उस वक्त अनुराग ठाकुर का नाम क्यों नहीं लिया गया यह सब भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने की साजिश मात्र है यह दोनों विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह सब षड्यंत्र रच रहे हैं ताकि वह अपनी पार्टी और अपनी नाकामियों को छुपा सके राकेश राठौर ने कहा कि यह दोनों विधायक सरासर झूठ बोल रहे हैं आज यह सब जगजाहिर है कि आम आदमी पार्टी झूठ पर आधारित राजनीतिक पार्टी है।

More Stories
जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू