जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने दशहरे के पवित्र त्योहार के मौके पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और उनको सहनशीलता, सदभावना और आदर्शों की रिवायतों पर पहरा देने का न्योता दिया है। स. संधवां ने कहा कि भगवान राम की लंका पर जीत के संदर्भ में मनाया जाता दशहरा हमें अच्छाई और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर नेकी की जीत का प्रतीक है और दशहरे से सबंधित घटनाएँ नैतिक मूल्यों के आदर्शों को उत्साहित करने के लिए हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी।
स. संधवां ने लोगों को यह त्योहार सांप्रदायिक सदभावना, आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की है। इसी दौरान पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने भी लोगों को दशहरेे की बधाई दी है और उनके अच्छे जीवन की कामना की है।

More Stories
जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू