हमें सभी को सड़क यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए – डॉ. गौरव संजय
वाहन चलाते समय सड़क देखें, मोबाइल नहीं – डॉ. गौरव संजय
जालंधर ब्रीज: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 2 मई 2025 को दो व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इसमें देहरादून स्थित संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर के डॉ. गौरव संजय तथा पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय था: सड़क दुर्घटनाओं पर जनजागरूकता।
डॉ. गौरव संजय एक ऑर्थोपीडिक व स्पाइन सर्जन हैं और उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार कोहली भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुभारंभ राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. हरीश कुमार ठाकुर के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय, डॉ. गौरव संजय और महेश कुमार कोहली का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
इसके पश्चात डॉ. गौरव संजय ने अपने व्याख्यान में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली समस्याओं, उनके कारणों और उन्हें रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार हम इन दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने अपने संबोधन में बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसमें वह अब तक लगभग 200 से अधिक संस्थानों में अपने विचार साझा कर चुके हैं। हाल ही में 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने उत्तराखंड राजभवन में भी एक रोड सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया था, जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी थे। उन्होंने डॉ. बी.के.एस. संजय और डॉ. गौरव संजय दोनों को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी।

डॉ. संजय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के विद्यार्थियों को बताया कि हम अपने व्यवहार और वाणी से मानव जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम अपने जीवन को सुखमय कैसे बना सकते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने मानवता के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया और यह भी बताया कि हम सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बच सकते हैं।
डॉ. संजय द्वारा लिखित एक पुस्तक का नाम “उपहार संदेश का” है और साथ ही डॉ. बी.के.एस. संजय और डॉ. गौरव संजय ने मिलकर दो पुस्तकें प्रकाशित की हैं – “From the Pain of Surgeons”, “भारत में सड़क दुर्घटनाएं”। इन पुस्तकों में यह बताया गया है कि सड़क दुर्घटनाएं क्यों होती हैं और उन्हें कैसे रोका जा सकता है।
महेश कुमार कोहली ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों से अपील की कि हमें सड़क यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
इस व्याख्यान में राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. विकास सिंह, डॉ. भावना, डॉ. मिनी पाठक डोगरा तथा प्रो. हरीश कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन