जालंधर ब्रीज:आज रिटायर्ड म्युनिसिपल इम्प्लाइज एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) नगर निगम के बेसमेंट कार्यालय में एक आपात बैठक अध्यक्ष जवाहरलाल सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में शामिल पदाधिकारियों में चेयरमैन सरदार नरिंदर सिंह ढिगरा, वाइस चेयरमैन सरदार जगमोहन सिंह कोहली, चीफ पैट्रन सुरेश कुमार भगत, अध्यक्ष जवाहरलाल सिद्धू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह और गुरकीरत सिंह, जनरल सचिव जुगल सूरी, सचिव अजीत शर्मा, प्रेस सचिव अमरीक सिंह, खजांची हरचरण सिंह चावला तथा लीगल एडवाइज़र राजिंदर कुमार शर्मा शामिल रहे।

बैठक के दौरान DCFA और DCLA के टालमटोल रवैये के कारण सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी काफी रोष में दिखाई दिए। बैठक में बढ़े हुए स्केल के अनुसार ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, म्यूटेशन तथा पेंशन से संबंधित भुगतानों में हो रही देरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और इन समस्याओं को लेकर मेयर से मिलने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाकात की। मेयर ने संयुक्त कमिश्नर सुमन मैडम, DCFA विनायक, ऑडिट शाखा तथा पेंशन शाखा के कर्मचारियों को बुलाकर बैठक आयोजित की। बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए पहल करने पर मेयर का धन्यवाद किया।

More Stories
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
पंजाब में रेलवे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में शामिल केजेडएफ के दो कार्यकर्ता मलेशिया से डिपोर्ट किए गए
अमृतसर में सीमा के निकट से एक AK-47 राइफल सहित 26 आधुनिक हथियार बरामद; एक व्यक्ति गिरफ्तार