जालंधर ब्रीज: आर्टिलरी रेजिमेंट ने चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में आज अपना 197वां गनर दिवस मनाया। गनर दिवस 28 सितंबर 1827 को पहली भारतीय तोपखाने इकाई, 5 (बॉम्बे) माउंटेन बैटरी की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
इस अवसर पर, बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में ‘वीर स्मृति’ में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।
आर्टिलरी रेजिमेंट ने विभिन्न क्षेत्रों में, चाहे वह सक्रिय संचालन हो,खेल के मैदान पर और सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में, उन्हें दी गई सभी भूमिकाओं में निरंतर सराहनीय प्रदर्शन किया है। आर्टिलरी रेजिमेंट उत्कृष्टता के लिए प्रयास करती रहती है और अपने आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र इज्जत – ओ – इकबाल’ अर्थात ‘सम्मान और महिमा के साथ सर्वव्यापी’ पर कायम रहती है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित