जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के निर्देशों पर रैड क्रॉस सोसायटी जालंधर ने एनजीओ आखिरी उम्मीद के सहयोग से आज टीबी के मरीजों को राशन किटे बाँटी। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित जिला रैड क्रॉस सोसायटी में आयोजित एक साधारण लेकिन प्रभावी समारोह के दौरान डा. रितु ने टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है और डाक्टर की सलाह का पालन कर इसे ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी की जाँच और इलाज नि:शुल्क किया जाता है। इस अवसर पर सचिव रैड क्रॉस सोसायटी इंद्रदेव सिंह मिन्हास ने मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मैडीकल अधिकारी डा. रघु प्रिया, जतिंदरपाल सिंह, बख्शीश सिंह, एनजीओ आखिरी उम्मीद टीम के सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की