जालंधर ब्रीज: पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 30 जून को सुबह 11 बजे शख्सियत का विकास: किसी भी इंटरव्यू को क्लीयर करने के लिए सुझाव विषय पर आनलाइन कैरियर टॉक की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस कैरियर टॉक में प्रेरणादायक स्पीकर पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी विवेक अत्रे की ओर से संबोधित किया जाएगा, जिसमें शख्सियत का विकास: किसी भी इंटरव्यू को क्लीयर करने के लिए सुझाव देने संबंधी प्रार्थियों को जानकारी दी जाएगी। यह कैरियर टॉक रोजगार विभाग के फेसबुक पेज के लिंक https://fb.me/e/244rJafVH पर लाइव चलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैरियर टॉक मेें मदर मैरी इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग होशियारपुर व सरकारी कालेज होशियारपुर के विद्यार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में उपस्थित होकर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो भी प्रार्थी इस कैरियर टॉक का फायदा लेना चाहते हैं वे प्रार्थी घर बैठे ही अपने फेसबुक पेज के लिंक https://fb.me/e/244rJafVH के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित