जालंधर ब्रीज: राज कुमार अरोड़ा, जो भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी (1990 बैच) हैं, ने आज नए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना),पश्चिम कमान, चंडीगढ़ का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (वायु सेना) के पद पर देहरादून में तैनात थे।
अरोड़ा को वित्तीय नीति, लेखा, लेखा परीक्षा, बजट, अधिग्रहण एवं कार्मिक मामलों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग में अपर सचिव तथा भारत सरकार में रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विंग में वित्त प्रबन्धक (वायु) और वित्त मंत्रालय में निदेशक के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
इसके अलावा उन्होंने आयुध निर्माणी बोर्ड में सदस्य (वित्त) तथा एकीकृत वित्तीय सलाहकार के पद पर भारतीय थलसेना के मध्य कमान मुख्यालय एवं रक्षा लेखा विभाग के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न