June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कांग्रेस मोहब्बत की दुकान में बेच रही नफ़रत का सामान: अनुराग ठाकुर

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रवास पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के धर्मशाला पधारने पर अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा “देवभूमि हिमाचल में धौलाधार की सुंदरता के बीच ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के धर्मशाला आगमन पर अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष का स्वागत कर विशाल जनसभा को संबोधित करना बहुत सुखद रहा।

अभिनंदन समारोह में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत अन्य गणमान्यों ने कार्यक्रम को सुशोभित किया।

कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनके मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है। आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने बिल्कुल सही कहा है कि इंडी गठबंधन में न्याय नहीं हो रहा है। मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचा जा रहा है। यही कारण है कि पहले नीतीश कुमार जी अलग हुए और अब ममता बनर्जी भी अलग होने जा रही हैं और कह रही हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। ममता दीदी कह रही हैं कि पश्चिम बंगाल में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा”

“2014 और 2019 में देश की जनता ने बता दिया है कि उन्हें भ्रष्टाचार करने वाले नहीं चाहिए। 2024 में एक बार फिर देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पहले से भी ज्यादा सीटों से जिताएगी। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ से ज्यादा गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश का मान सम्मान बढ़ा है।”

“डीके सुरेश और दक्षिण भारत के अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं के हाल के बयान दिखाते हैं कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने लोगों को देश में नफरत फैलाने की खुली छूट दे रखी है। इंडी गठबंधन के नेता और कांग्रेस के सांसद देश को क्षेत्र और जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता इन्हें करारा जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी ने देश को कांग्रेस के लूट से बचाया है और अब इनकी विभाजनकारी राजनीति से भी बचाएगी।”

“आज झारखंड में नए मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण कर लिया है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है तो क्या भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? लेकिन श्री राहुल गांधी से भी ईमानदारी की आशा बेमानी है क्योंकि वह खुद भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर हैं। नीतीश कुमार जी ने भी राजद के भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति पाई है। इंडी एलाइंस से भी नीतीश कुमार जी ने मुक्ति पाई है क्योंकि उन्हें वहां न्याय नहीं मिला।”

“आज देश और दुनिया को मोदी जी से उम्मीद है और हम उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। हम देश के विकास के रफ्तार को और तेज करेंगे। हम 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं और अब जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।

और इसका सबसे बड़ा लाभ गरीबों को मिलेगा। पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ जरूरतमंदों को पक्के आवास, 12 करोड़ शौचालय, 13 करोड़ नल से जल कनेक्शन, 10 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन, 60 करोड लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज और 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाए गए हैं। अब यह रफ्तार और तेज होगी। 2 करोड़ पक्के मकान और दिए जाएंगे, आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, युवाओं को रिसर्च और इनोवेशन के लिए एक लाख करोड रुपए मिलेंगे, 11 लाख 11 हजार 111 करोड रुपए भारत के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के लिए मिलेंगे। रिलिजियस टूरिज्म और टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों के लिए बजट 3 गुना ज्यादा कर दिया गया है।”


Share news

You may have missed