जालंधर ब्रीज: घरेलू उड़ानों द्वारा आने वाले यात्रियों ने प्रबन्धों पर संतोष व्यक्त किया है। देश के भीतर यात्रियों की हवाई यात्रा को प्रतिबन्द्धित गतिविधियों की सूची में से निकालने के बाद घरेलू उड़ानें पुनः प्रारंभ हो चुकी हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 20मई, 2020 को जारी एक आदेश द्वारा कोविड-19 का मुकाबला करने हेतु लॉकडाऊन के उपायों में संशोधन किया है, ताकि भारत में फंसे व्यक्तियों को घरे लूहवाई यात्रा की सुविधा मिल सके।
एयर इण्डिया की उड़ान द्वारा मुंबई से चण्डीगढ़ आई एक महिलायात्री ने कहा कि हवाईअड्डे पर सभी सुविधायें शानदारथीं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक यात्री कोबहुत गहनता से चैक व थर्मलस्कैन किया गया।उसी उड़ान द्वारा पहुंचे एक अन्ययात्री ने कहा कि प्रत्येक ने आरोग्य-सेतु ऐप डाऊनलोड कर ली थी तथा लगभग प्रत्येक व्यक्ति ने मास्क पहना हुआ था।उन्होंने सरकार द्वारा प्रदान करवाई गई सुरक्षा व साफ़-सफ़ाई पर संतोष प्रकट किया।इसी प्रकार एक अन्य यात्री ने एयर इण्डिया द्वारा रखी व्यापक सुरक्षा सावधानियों पर भी पूरा संतोष प्रकट किया।उन्होंने कहा कि पीपीई किट पहनने पर अत्यधिक असुविधाजनक तोलगता है परन्तु उन्हें पहनना उतना ही महत्त्वपूर्ण है।



More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित