जालंधर ब्रीज: राज्य सरकार की कोरोना वैक्सीन टीकाकरण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य निदेशक-कम-डीजीपी विजीलैंस ब्यूरो बी.के. उप्पल ने आज एस.ए.एस. नगर में कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के मुख्य कार्यालय और क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सवेच्छा से कोविड वैक्सीन का टीका लगवा लिया है।
इस सम्बन्धी विजीलैंस की तरफ से विशेष मुहिम भी चलाई जा रही है। इस दौरान बी.के. उप्पल ने अलग-अलग विजीलैंस रेंजों में वैक्सीन का टीका लगवाने से वंचित रहते अधिकारियों और मुलाजिमों से अपील की है कि वह भी खुद को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जल्द कोविड वैक्सीन का टीका लगवाएं।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा