जालंधर ब्रीज: (रवि ) जालंधर शहर में लड़ाई झगड़े की वारदात एक आम सी बात हो गई है लोगों में पुलिस का खौफ खत्म ही होता जा रहा है ऐसा ही एक वाकया सामने आया जालंधर की शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में पुरानी रंजिश के तहत एक युवक पर दर्जन भर युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया सूरज गिल पर आज जिन युवकों ने हमला किया है। उन्हें युवकों ने कुछ दिन पहले सूरज के दोस्त विकास चौबे पर पुरानी रंजिश के तहत हमला किया था सूरज गिल विकास का दोस्त उसकी पैरवी कर रहा था।आज सूरज गिल अपने दोस्त सहित के साथ घर के बाहर खड़ा था कि इतने में रंजिश रखते हुए उक्त युवकों ने उस पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने कहा हमलावर गौरव, सौरभ, फौजी हनी और 8 अज्ञात युवकों ने दातर, बेसबॉल से सूरज गिल उसके दोस्त सहित पर हमला किया है। पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर और छह अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज