जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। स. संधवा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने फलसफे के द्वारा ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश दिया। उन्होंने परमात्मा के प्रति श्रद्धा, प्रेम, प्यार और आपसी-भाईचारे के साथ रहने की शिक्षाएं दीं और मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया।
स. संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सेवा और विनम्रता के दिखाए गए मार्ग पर चलने और शांतमयी और ख़ुशहाल समाज की सृजना करने के लिए लोगों को उनकी शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व जाति, रंग, नसल से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भावना से मनाने की लोगों से अपील की।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार