जालंधर ब्रीज: मुख्य सचिव श्री करन अवतार सिंह द्वारा कल की गई अपील के मद्देनजऱ आई.ए.एस. एसोसिएशन की कार्यकारी कमेटी और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को अपने काडर के सभी अधिकारियों को अगले तीन महीने के लिए अपने वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा स्वैच्छा से मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में देने की अपील की।
मुख्य सचिव ने गुरूवार को ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ अधिकारियों को मौजूदा संकट के मद्देनजऱ अगले 3 महीनों के लिए अपने वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा कोविड राहत कोष में दान करने का आग्रह किया था।
एक मीटिंग में वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न जि़लों में काम कर रहे विभिन्न रैंकों के पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी जान को ख़तरे में डालकर कोरोनवायरस के अलावा आपराधिक और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए की जा रही सख्त मेहनत की भी सराहना की।
उन्होंने कोविड-19 के विरुद्ध चुनौतीपूर्ण लड़ाई के दौरान अगली कतार में जंग लडऩे वाले पुलिस फोर्स ख़ासकर फील्ड अफसरों की वचनबद्धता की भी सराहना की। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मुश्किलों का सामना कर रहे गरीब लोगों की तुरंत सहायता करने की ज़रूरत को देखते हुए अधिकारियों ने फ़ैसला लिया है कि सभी अधिकारियों को उनकी अगले तीन महीनों के लिए अपने वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा पंजाब मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में देने की अपील की जाए।
आई.ए.एस. अधिकारियों की कार्यकारी कमेटी ने एक अलग मीटिंग में ऐसी भावनाएं ज़ाहिर करते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि सभी आई.ए.एस. अधिकारी राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के समक्ष हिस्सा डालने के लिए एक बड़ी मिसाल कायम करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि अधिकारी इस विचार से सहमत हैं कि संकट की इस घड़ी में ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता देना ज़रूरी है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां