जालंधर ब्रीज: विजय सांपला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुईं मौतों की न्यायिक जांच के लिए किया मुख्यमंत्री को ट्वीट
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ रही है क्यूंकि उप मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा नोटिस निकाल कर इनके ऊपर आरोप लगाए है की यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रशासन से झूठ बोला है की उसकी यूनिवर्सिटी के अंदर सिर्फ 200 या 300 छात्र ही है जिस पर प्रशासन द्वारा उनसे जवाब माँगा गया है की यूनिवर्सिटी के अंदर 2400 छात्र पाए गए इसका वो जवाब दे और इस नोटिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके आग्रह किया है की अंदर हुई मौतों की न्यायिक जांच कराई जाये।
जालंधर ब्रीज के संपादक ने इस मामले में हायर एजुकेशन मिनिस्टर तृप्त राजिंदर बाजवा से संपर्क साधा गया और उनसे पूछा गया की क्या उनके ध्यान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जारी किया गया नोटिस है तो उस पर उन्होंने ने कहा के मैं चंडीगढ़ में अपने ऑफिस में हूँ इस बाबत अभी मेरे को नहीं पता और उन्होंने आशवस्त किया की नोटिस का जवाब आने के बाद ही उनका विभाग कोई अगली करवाई कर सकता है।


More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां