जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को फरीदकोट में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, व्यक्तियों और गैर-सरकारी संगठनों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में भाग लें और अपनी भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार