जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूनम कांगड़ा के खि़लाफ़ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज होने पर उसे पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के ग़ैर-सरकारी मैंबर के तौर पर मुअत्तल करने को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री की मंज़ूरी के उपरांत राज्य सरकार ने पूनम कांगड़ा को आयोग के सदस्यता से तुरंत प्रभाव से मुअत्तल कर दिया है।
आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के विरुद्ध जांच के आदेश दिए थे जिसको कुछ दिन पहले संगरूर पुलिस की तरफ से उसके पति और पुत्र समेत गिरफ्तार कर लिया था।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास