जालंधर ब्रीज: पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को कोविड -19 के खिलाफ ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के लिए कई सुरक्षा और कल्याण उपायों की घोषणा की और 55 साल से अधिक उम्र के पुलिस मुलाजि़मों की तैनाती या डॉक्टरी इलाज अधीन मुलाजि़मों को तैनात न करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अगली कतार में डटे पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी /आराम के दिनों का सख्ती से पालना करने के आदेश भी दिए। डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज़. को हिदायत की कि वह अग्रणी कतार में डटे पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी / आराम देने के लिए रोटेशनल प्रणाली का पालन करें, तैनाती का प्रबंध इस विधि से किया जाए कि सभी कर्मचारियों को 10 दिन बाद दो दिन का आराम दिया जा सके। उन्होंने यह भी हिदायत की कि 55 साल से अधिक उम्र के पुलिस मुलाजि़मों या वह मुलाजि़म जो पहले से ही चिकित्सा जोखि़मों जैसे हाईपरटैंशन, दिल के रोग, दमा या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सही ना हो, को जहाँ तक संभव हो सके किसी भी कारण से अग्रणी कतार पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया