जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पंजाब भाजपा के दिग्गज नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया एवं अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
अश्वनी शर्मा ने भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल पंजाब भाजपा के नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी नेता पंजाब की समस्याओं से बहुत अच्छी तरह अवगत हैं और यह सभी पंजाब से संबंधित समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष और अच्छी तरह से उजागर करने तथा उनके समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इन नेताओं व राष्ट्रीय नेतृत्व में समन्वय से पंजाब भाजपा को भी बहुत लाभ मिलेगा और इनके सहयोग से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मज़बूत होता जनाधार तथा रोज़ाना विपक्षी पार्टीयों के दिग्गजों के भाजपा में शामिल होने से सभी विरोधी पस्त हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश, गुजरात व दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी जनता के बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार