????????????????????????????????????
जालंधर ब्रीज:पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न प्रवर्तन टीमों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से 13 फरवरी, 2022 तक 424.42 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति ज़ब्त की है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने आज बताया कि पंजाब आबकारी विभाग के निगरानी दलों ने 29.57 करोड़ रुपए की 49.25 लाख लीटर शराब ज़ब्त की है। इसी तरह, प्रवर्तन विंग ने 324.56 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं और 29.69 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी ज़ब्त की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1,528 संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा 4,290 व्यक्तियों की पहचान अशांति फैलाने वाले संभावित स्रोतों के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों में से 3,753 व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई शुरु की जा चुकी है जबकि शेष व्यक्तियों को भी काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के नज़रिए से 2,450 व्यक्तियों को सी.आर.पी.सी. अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि सभी 3,135 मामलों में ग़ैर-ज़मानती वॉरंट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 26,705 नाके लगाए गए हैं।
डॉ. राजू ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों पर अमल करते हुए राज्य में अब तक कुल 3,90,170 लाइसेंसी हथियारों में से 3,79,565 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। जबकि राज्य में 127 बिना लाइसेंस के हथियार ज़ब्त किए गए हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित