PM in a bilateral meeting with the President of Brazil, Mr. Luiz Inácio Lula da Silva, in New Delhi on September 10, 2023.
जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से मुलाकात की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति लूला ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री ने अगले साल ब्राजील की जी20 अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्हें इसमें भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई, जिसमें जैव ईंधन, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि-आधारित उद्योग, अंतरिक्ष और विमानन जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।
इस बैठक के समापन पर एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।

More Stories
14 मंडलों में भाजपा का विस्फोटक प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
कृषि विभाग के 500 से अधिक कर्मचारी फसलों के नुकसान का लेंगे जायजा: गुरमीत सिंह खुड्डियां
Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir