September 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

14 मंडलों में भाजपा का विस्फोटक प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

Share news

मोहनजीत शेरों और गुलजार सिंह कांड ने पंजाब में लोकतंत्र की हत्या को उजागर किया : अशोक सरीन हिक्की

‘नशा माफिया और अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार, सच बोलने वालों को बनाया जा रहा निशाना’

2027 में जनता देगी जवाब, पंजाब को चाहिए आप सरकार से मुक्ति’

कालिया, भंडारी, राठौड़, अंगुराल, दिनेश ढल्ल समेत सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

जालंधर ब्रीज: पंजाब में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन तथा मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह जैसे मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में 14 मंडलों में एक साथ विशाल रोष प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर के विभिन्न चौकों और बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मान सरकार मुर्दाबाद”, “नशा माफिया पर कार्रवाई करो”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” और “पंजाब बचाओ” के नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने और दबाने का माहौल बनाया जा रहा है। मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह से जुड़े घटनाक्रमों ने राज्य में कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल विज्ञापनों और सोशल मीडिया के जरिए झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा माफिया, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही हाल रहा तो 2027 तक पंजाब का बच्चा-बच्चा इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगा।

भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव की उम्मीद में आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब जवाब मांग रही है।

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि पंजाब में व्यापार, उद्योग और रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में प्रशासनिक तंत्र राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल नारों से नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई से जीती जा सकती है, लेकिन वर्तमान सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई देती हैं।

भाजपा नेता राजन अंगुराल ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की वजह से बर्बाद हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार उन्हें निराशा की ओर धकेल रही है।

भाजपा नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना सबसे बड़ा अपराध है। पंजाब में सरकार के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लुधियाना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने भी राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। ऐसी घटनाएं समाज को आहत करती हैं और सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।

14 मंडलों में फूटा जनता का गुस्सा

नॉर्थ विधानसभा के मंडल 1 में राजेश कुमार मल्होत्रा एवं सनी शर्मा की अगुवाई में मकसूदा चौक, मंडल 2 में कुलवंत शर्मा एवं हैप्पी दीवान की अगुवाई में बाबा सोढल चौक, मंडल 3 में गुरप्रीत सिंह विक्की एवं हनी कंबोज तथा मंडल 4 में आशीष सहगल एवं अमित भाटिया की अगुवाई में अड्डा होशियारपुर चौक पर प्रदर्शन किया गया।

सेंट्रल विधानसभा के मंडल 5 में चंदन रखेजा एवं गोल्डी भाटिया, मंडल 6 में संदीप कुमार एवं गोल्डी भाटिया, मंडल 7 में प्रदीप कपानिया एवं अश्विनी भंडारी तथा मंडल 8 में क्षितिज ढल्ल एवं दविंदर कालिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन आयोजित किए गए।

वेस्ट विधानसभा के बस्ती गुजां मंडल में ऋषि बहल की अध्यक्षता में, घास मंडी मंडल में अजय ठाकुर एवं बृजेश शर्मा की अगुवाई में, मॉडल हाउस मंडल में सोनू चौहान एवं योगेश मल्होत्रा के नेतृत्व में, बस्ती बावा खेल मंडल में प्रदीप खुल्लर तथा भार्गव नगर मंडल में गोल्डी भगत एवं दविंदर लुबाना की अगुवाई में प्रदर्शन किए गए।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने दिया जनआंदोलन का संदेश

प्रदर्शनों में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रवि महेंद्रू, जिला सचिव अमित भाटिया, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह गोल्डी, पुनीत शुक्ला, देविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, मनजीत सिंह टीटू, तरविंदर सिंह सोई, मुनीश बल, कुणाल शर्मा, सनी शर्मा, कृष्णा मिनिया, विजय बाबा, बॉबी कश्यप, अजय बबल, रानी भगत, सुरेश खुराना, गगन भगत, अशोक भगत, एम.पी. शर्मा, दीपक तनेजा, अरुण नारंग, मलकीत सिंह, डॉ. जतिंदर, डॉ. नरेश ठाकुर, संजीव नागरथ, संजीव कुमार, हेमंत खन्ना, अनुज शारदा, ब्रिज मोहन गुप्ता, मुनीश ठाकुर, राहुल ग्रोवर, हेमंत ढल्ल, हरीश महेंद्रू, विजय चड्ढा, वैभव सहगल, विशु खन्ना, सतपाल बठला, रामनाथ कपूर, रमन पराशर, अश्विनी खन्ना, ज्योति सरीन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता का सब्र टूट चुका है : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून व्यवस्था, नशा नियंत्रण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन के हर मोर्चे पर निराश किया है। जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है और 2027 में पंजाब की जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को नहीं रोका गया तो पार्टी पूरे पंजाब में जनआंदोलन छेड़कर संघर्ष को और तेज करेगी।


Share news