जालंधर ब्रीज: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर वातावरण इंजीनियर संदीप बहल, वातावरण इंजीनियर शिव कुमार व सहायक वातावरण इंजीनियर गुरिंदरपाल सिंह की ओर से होशियारपुर शहर की डंप साइट का दौरा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के प्रतिनिधि के तौर पर सैनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौजूद थे। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इस दौरान जहां नगर निगम अधिकारियों को कूड़े को सैगरीगेट करने व नियमों के मुताबिक इसकी संभाल करने के लिए कहा वहीं म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने संबंधी निर्देश भी दिए।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इसके बाद शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा कर इसकी पूर्ण चैकिंग की। मौके पर एस.टी.पी. आपरेटिंग एजेंसी की ओर से बताया गया कि एस.टी.पी द्वारा संशोधित पानी को चोअ में छोड़ दिया जाता है जो कि किसानों की ओर से अपनी जरुरत के अनुसार प्रयोग में लाया जाता है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने संशोधित पानी को पूर्ण तौर पर भू सरंक्षण विभाग की ओर से पक्के चैनल बनाकर सिंचाई करने के लिए भी कहा।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार