जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भूपेन्द्र पटेल को बधाई दी है। उन्होंने विजय रूपाणी जी की भी प्रशंसा की और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान, विजय रूपाणी जी ने लोगों के कल्याण के लिए कई उपाय किये हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अथक परिश्रम किया है।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनके अनुकरणीय कार्यों को देखा है, चाहे ये कार्य बीजेपी संगठन में किये गए होंया नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा केलिए किये गए हों। वे निश्चित रूप से गुजरात के विकास कार्य में अपना योगदान देते रहेंगे। @Bhupendrapbjp
सीएम के रूप में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान, विजय रूपाणी जी ने लोगों के कल्याण के लिए कई उपाय किये हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी जनसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे। @vijayrupanibjp”

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित