जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 74.38 करोड़(74,38,37,643) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 75,64,949 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,64,261 |
| दूसरी खुराक | 85,98,485 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,37,884 |
| दूसरी खुराक | 1,40,44,281 | |
| 18-44 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 29,92,22,651 |
| दूसरी खुराक | 4,37,98,076 | |
| 45-59 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 14,37,03,736 |
| दूसरी खुराक | 6,31,16,459 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु | पहली खुराक | 9,32,06,216 |
| दूसरी खुराक | 4,94,45,594 | |
| कुल | 74,38,37,643 |
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 37,687 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,47,038 हो गई है।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे