August 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने विदेश स्थित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक गुर्गे को एक देशी अवैध .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसदीप सिंह उर्फ जस्सा (25) निवासी गांव बीड़ बहमण, बठिंडा के रूप में हुई है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने विदेश स्थित गैंगस्टर के निर्देशों पर यह अवैध हथियार हासिल किया था और वह पंजाब में किसी सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

डी.जी.पी. ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने बताया कि जब ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमें गश्त पर थीं, तो उन्होंने राजिंद्रा कॉलेज की चारदीवारी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा, जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया।

उसकी चाल-चलन को संदिग्ध पाते हुए ए.जी.टी.एफ. टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया, जिसने अपनी पहचान जसदीप उर्फ जस्सा के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

ए.डी.जी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसदीप सिंह उर्फ जस्सा का पुराना आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह शस्त्र अधिनियम तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

इस संबंध में थाना कोतवाली, बठिंडा में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दिनांक 10.08.2026 को एफ.आई.आर. संख्या 164 दर्ज की गई है।


Share news