जालंधर ब्रीज: भारतीय सशस्त्र बलों ने अब से कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।
कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
भारत की यह कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और बिना किसी उकसावे वाली रही है। इस दौरान, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भारत ने अपने लक्ष्यों के चयन और उन्हें निशाना बनाने में काफी संयम दिखाया है।
ये कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है। इस कायराना आतंकी हमले 25 भारतीय और नेपाल के एक नागरिक की हत्या कर दी गई थी। भारतीय सशस्त्र बल इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी आज बाद में दी जाएगी।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ
गुरुग्राम में जनगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल