जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारीयों की तरफ से इलाका निवासियों को सूचित किया गया है की पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड ने अंडर ग्राउंड पानी की पाइप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन डालनी है जिस कारण गुरुवार 30-6-2022 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बबरीक चौंक 66 के वी बिजली घर बंद रहेंगे जिसके साथ लगते बस्ती गुजा, बस्ती दानिश्मांडा, गुरुदेव कॉलोनी, कुटिया रोड ,उजागर नगर, बस्ती शेख, मनजीत नगर ,लाहौरी मोहल्ला, रविदास नगर, चंडीगढ़ मोहल्ला, रसीला नगर, उजागर नगर के साथ लगते इलाकों में बिजली पावर सप्लाई बंद रहेगी ।
कपूरथला रोड के साथ लगते इन इलाको में रहेगी बिजली बंद
नेशनल हाईवे का काम चलने के कारण गुरूवार 30-06-2022 को सुबह 9 बजे से शाम 5.00 बजे तक 11 के वी लेदर काम्प्लेक्स से चलने वाले फीडर ,11 के वी कपूरथला, 11 के वी परफेक्ट बेल्ट, 11 के वी वरियाणा, 11 के वी जुनेजा फोर्जिंग, 11 के वी दोआब और 11 के वी महाजन फीडर और साथ लगते इलाके जिनमे लेदर काम्प्लेक्स ,वरियाणा काम्प्लेक्स और कपूरथला रोड के साथ लगते इलाकों में बिजली पावर सप्लाई बंद रहेगी।
पटेल चौक के साथ लगते इन इलाको में रहेगी बिजली बंद
नेशनल फीडर की जरूरी मरम्मत के कारण गुरूवार 30-06-2022 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक पटेल चौक के साथ लगते 11 के वी के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी जिनमें सर्जिकल कंपलेक्स, बस्ती बावा खेल, कच्चा कोर्ट आदि के साथ लगते इलाकों में बिजली बंद रहेगी

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की