जालंधर ब्रीज: जालंधर इंडियन डेंटल एसोसिएशन की तरफ़ से 16 जुलाई 2023 को एक दिवसीय डेंटल सैमीनार करवाया गया। यह सैमीनार दांतों को डिजिटल तरीक़े से बनाने के ऊपर था। यह प्रोग्राम डेंशियम इंप्लांट कम्पनी के साथ मिलकर किया गया जिसमे शहर के मुख्य डेंटल सर्जन्स ने हिस्सा लिया ।
यह प्रोग्राम इंडियन डेंटल एसोसिएशन जालंधर के प्रेज़िडेंट डॉ. अजय बिबरा की देख रेख में करवाया गया मंच का संचालन सेक्रेटरी डॉ मनमोहित सिंह एवं डॉ. निधि परहर द्वारा किया गया. इस प्रोग्राम के मुख्य ऑर्गनाइज़र डॉ. राजेश यादव एवं डॉ. भूपेन्द्र प्रहार थे।
इस प्रोग्राम में चंडीगढ़ से आए डॉ. जसविंदर सिंह तेजा ने आज के डिजिटल युग में दाँतों को डिजिटल तरीक़े से बनाने के बारे में सुचारु रूप से सभी दंत विशेषज्ञों को जानकारी दी। डिजिटल तरीक़े से हम दाँतों को बहुत एक्यूरेट तरीक़े से और कम विज़िट्स में दे सकते हैं। डॉ. तेजा एक इंटरनेशनल स्पीकर हैं जो काफ़ी कंट्रईस में जाकर अपने लेक्चर देते हैं। उन्होंने बताया की डिजिटल स्कैन की मदद से पेटिएंट्स को दांतों की इलाज के लिए बार बार डॉक्टरों के पास नहीं जाना पड़ता है, इस डिजिटलाइजेशन डेंटल स्कैन की मदद से डेंटल सर्जन्स के लिये कृत्रिम दांतों को बनाने का काम बहुत आसान हो गया है ।
इस मौक़े पर डॉ. बीएस परिहार, डॉ. शिव कुमार सरीन, डॉ.सुधीर मित्तल, डॉ. सुनील मआल्हान, डॉ. नितिन जैन, डॉ. मनीष कौशल, डॉ. बलदेव विरदी, डॉ. राहुल भास्कर, डॉ अचल मल्होत्रा, डॉ मंदीप अनेजा, डॉ भरत आहुजा ,डॉ. संजीव कुकरेजा, डॉ. प्रीति, डॉ. इंदरसिंह डाँग, डॉ गौरव देयर , डॉ. रजत सरीन, डॉ. अंकुश शर्मा, डॉ. गरिमा बिबरा, डॉ. मीना गुप्ता, डॉ. माला वालाई, डॉ. बलजीत कौर रूबी, डॉ. कमलदीप माहल, डॉ. वरुण गर्ग, डॉ मुनि शर्मा, डॉ. महाजन, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. अमरजीत सिंह रिअर, डॉ. सोनिका, डॉ. संजीव दिवान, डॉ. सागरिका आदि मौजूद थे ।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया