जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी का स्तर काफी कम हो गया है, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जाये।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पानी कम होने के बाद प्रभावित गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता की उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि चर्मी रोग, डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाये।
इसके अलावा ड्रेनेज विभाग को गांवों के निचले क्षेत्रों में जमा पानी को निकालने के लिए मोटरों और पंप लगाने के आदेश दिए गए, ताकि रुके हुए पानी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
इसके अलावा उन्होंने एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को कहा कि अगर पानी और कम हो तो प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाए और जरूरत के मुताबिक कपूरथला नगर निगम से सहायता ली जा सकती है।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमरप्रीत कौर, एसडीएम चंद्रजोती, संजीव शर्मा, लाल विश्वास बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन