जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से 11 मई को सुबह 10 बजे एच.डी.एफ.सी बैंक में अलग-अलग पदों जैसे कि टैलर, पर्सनल बैंकर, इंश्योरेंस एग्जीक्यूटिव व एग्रीकल्चर फील्ड आफिसर की भर्ती करवाने के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए सिर्फ बी.कॉम, बी.बी.ए, बी.सी.ए, एम. कॉम, एम.बी.ए या ग्रेजुएशन किसी भी विषय सहित एक वर्ष का मार्किटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ही योग्य होंगे। इसके लिए प्रार्थी की आयु 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह व प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद ने बताया कि इन पोस्टों के लिए ग्रेजुएशन व पोस्ट गे्रजुएशन में कम से कम फस्र्ट डिविजन, बैकिंग फील्ड की जानकारी व रुझान रखने वाले बैंकिंग फील्ड में अच्छा कैरियन बनाने वाले उत्साहित बच्चों की जरुरत है। इन नौकरियों के लिए चयनित किए उम्मीदवारों को 1.80 लाख से 3.50 लाख के वार्षिक पैकेज पर रखा जाएगा।
इस भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों को होशियारपुर जिले में एच.डी.एफ.सी बैंक की अलग-अलग ब्रांचों में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे लेकर इंटरव्यू के लिए उपरोक्त तिथि को जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, एम.एस.डी.सी बिल्डिंग, पहली मंजिल, जालंधर रोड में संपर्क करें।

More Stories
14 मंडलों में भाजपा का विस्फोटक प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
कृषि विभाग के 500 से अधिक कर्मचारी फसलों के नुकसान का लेंगे जायजा: गुरमीत सिंह खुड्डियां
Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir