जालंधर ब्रीज: 66 केवी सब-स्टेशन चहेड़ू में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते बुधवार, 4 नवंबर 2026 को फगवाड़ा के साथ लगते कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खजूरला, महेडू, रानीपुर, माधवपुर सहित संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। निर्धारित समय के दौरान सब-स्टेशन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इन इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

More Stories
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला
हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
25,000 रिश्वत लेते ए.एस.आई. को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू